“हनुमान अंश” के अभिनेता ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर लिया आर्शीवाद

आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स में एक ही स्थान पर सभी डेयरियां होने से शहर में गोबर की गंदगी नहीं होगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

डेयरी काम्पलेक्स में सोलर सिस्टम व गोबर गैस प्लांट भी होगा : मंत्री अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 13 अक्टूबर। बहुचर्चित बॉलीवुड फिल्म हनुमान अंश में नीम करोली बाबा के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष चौधरी ने आज हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शॉल ओढाकर अभिनेता को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की खूब तारीफ की और कहा कि यह फिल्म बुलंदियां छू रही है। अभिनेता मनीष चौधरी ने बताया कि वह अम्बाला छावनी के एसडी कॉलेज के छात्र रहे हैं, उनके पिता सेना में अफसर थे और अम्बाला छावनी में तैनाती के दौरान कालेज से ही उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।

मंत्री विज ने कहा कि गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए हमने काफी समय पहले 21 एकड़ भूमि जमीन ले ली थी जिसके नक्शे भी पास है। आधुनिक डेयरी कॉम्प्लेक्स बनेगा जिसमें पशुओं का एरिया अलग होगा जबकि गवालों के लिए भी आराम करने के लिए रेस्ट हाउस होगा। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनाया जाएगा जोकि एकता विहार के निकट बनेगा ताकि ग्वालों को घूमकर न जाना पड़े। पुल बनाने का टेंडर हो चुका है, बीच में कुछ अडचन आने की वजह से काम रूक गया था जोकि जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा डेयरी काम्पलेक्स में एक स्थान पर सारे सारे शहर की डेयरियां होगी और शहर की सभी डेयरियों को बाहर निकाला जाएगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी शहर से बाहर होने पर शहर में गोबर की गंदगी नहीं होगी। हम आधुनिक डेयरी बनाकर दे रहे हैं जिसमें गोबर गैस प्लांट होगा तथा सोलर सिस्टम भी होगा बिजली उत्पादन हो सकेगा। इसी प्रकार डेयरी काम्पलेक्स में अन्य सुविधाएं भी होगी।

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए सरकार से 60.19 करोड़ राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द यहां पर आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं व पशु मालिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh