न्यूज़म ब्यूरो
देहरादून। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा- आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी संग मां दुर्गा की विधिवत पूजा- आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।