CM धामी पहुंचे RSS के प्रांत कार्यालय, दीपावली की दीं शुभकामनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

देहरादून, 7 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह अवसर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh