सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स बदलाव की कहानियां जन-जन तक पहुंचाएं : नायब सैनी

सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के इन्फ्लूएंसर्स दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए किया रवाना

विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं से रूबरू होंगे हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स

हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन सहित प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे दौरा

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 29 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दोनों दलों को दोनों प्रदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देखने तथा उनका गहनता से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए वास्तविक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इससे पूर्व दोनों दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है और आज दुनिया के अनेक देश भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछने से यातायात के समय में भारी कमी आई है, वहीं नए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और शेष जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप कुरुक्षेत्र की पावन धरा से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार हुआ है।

उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का दल हरियाणा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अध्ययन करेगा। इसमें हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन, अटल लाइब्रेरी चुलकाना, सरस्वती उद्गम स्थल, हथनीकुंड, कलेसर, शहीद स्मारक अंबाला, एम्स झज्जर, बाढ़सा, रोहतक एलिवेटेड ट्रैक, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक, सिख म्यूजियम, दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे, आईएमटी खरखौदा और कर्ण लेक जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं स्थान शामिल हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व प्रदेशध्यक्ष मोहन लाल, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव विकास दहिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, रंजीता मेहता और विधु रावल उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh