उत्तराखंड के युवा निशानेबाजो को जसपाल सिंह राणा के रास्ते पर चलना ओर हर घर से दूसरा जसपाल हो तैयार : रेखा आर्या
एस पी अरोड़ा

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित ग्राम पौंधा राणा इंस्टिट्यूट ऑफ़ शूंटिंग स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ। इस शूटिंग प्रतियोगिता में खेल मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उनके साथ वहां मौजूद उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री एवं उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा और उनके पुत्र पैरालंपिक कोच एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सुभाष राणा ने मंत्री रेखा आर्य का स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को देश के लिए आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के हर घर से एक नया जसपाल तैयार हो, जिस तरह स्वर्गीय जसपाल सिंह राणा ने पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है और देश का मान बढ़ाया है। ठीक उसी तरह यहां मौजूद सभी खिलाड़ियों को जसपाल सिंह राणा के रास्ते पर चलकर कामयाबी की हर बुलंदी को छूना है और जसपाल सिंह राणा के सभी सपनों को साकार करना है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।