मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

न्यूज़म ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के अंतर्गत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ये सभी मेधावी विद्यार्थी अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के परिश्रमी परिवारों से संबंधित हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे न केवल अपने परिवारों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के परिश्रम और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि उनके बच्चे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि वे आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य को कभी न छोड़ें।

इस अवसर पर महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी, अभिभावक एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh